फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 03 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 12 जून को लापता हुए पांच वर्षीय मासूम बच्चे का 21 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
पुलिस टीमें मासूम की तलाश मे लगातार पहाड़ी, जंगल और दुर्गम क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अभी तक बच्चे के बारे मे कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजनों की भी चिंता बढ़ती जा रही है।
9 पुलिस थानों की टीम सर्च ऑपरेशन में लगी:-
सर्च अभियान के पहले सप्ताह में 150 से ज्यादा ग्रामीण, 9 पुलिस थानों की फोर्स, एसडीआरएफ के 20 जवान और वन विभाग के 15 कार्मिक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। अब 9 पुलिस थानों की टीम इस अभियान में लगी हुई है।
22वें दिन अभियान जारी :-
मासूम की तलाश में आज 22वें दिन अभियान जारी है । पुलिस टीमें सुबह 8 बजे पहाड़ी व जंगल में तलाश अभियान शुरू करती हैं और दिनभर तलाश के बाद शाम 8 बजे वापस लौटती हैं।
सदर थानाधिकारी राजेश कुमार डूडी ने बताया कि जंगल मे दुर्गम क्षेत्र मे पैंथर की गुफाओं, ढलान व खाइयों मे भी सघन तलाश कर रहे है, एलकीं अभी तक कोई सुराग नहीं मिल है ।
दो किलोमीटर एरिया मे पुलिस ने अधिकांश हिस्सा कवर कर लिया है । गहरी खाइयों मे उतर कर पुलिस जवानों ने चप्पे चप्पे पर तलाश की । वही ग्रामीणों ने बच्चे की जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है । लोगों ने राज्य सरकार सेभी जंगल व पहाड़ी क्षेत्र मे सर्च ऑपरेशन के एक्सपर्ट लोगों को लगाने की मांग की है , ताकि बच्चे की जानकारी मिल सके ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment