ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर : हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे; ट्रेलर भी पलटा

फोटो  : फाइल फोटो 

नागौर, 03 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नागौर में शुक्रवार को अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर इग्यासनी-बीचपुड़ी के बीच गेंट्री बोर्ड के पास सुबह 7:30 बजे हुआ। भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के मुताबिक आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करते समय ट्रेलर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक को टक्कर माने के बाद ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रेंण चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मेड़ता उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस बाइक के नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना भिजवा दी है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फिलहाल, पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit