वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में बन रही पहली हर्बल वाटिका : जिला स्टेडियम में बन रही हर्बल वाटिका, 37 प्रकार के लगाए औषधीय पौधे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकथाना, 03 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में शुक्रवार को जिला स्टेडियम में बन रही नीमकाथाना की पहली हर्बल वाटिका मे वृक्षारोपण किया गया। इसमे करीब 37 प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए ।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उपखंड अधिकारी राजवीर यादव रहे । उपखंड अधिकारी ने औषधीय पौधे लगाकर हर्बल वाटिका का विधिवत उद्घाटन किया । यह वाटिका गायत्री परिवार के सौजन्य से तैयार की जा रही है ।

गायत्री परिवार के चौथमल गर्ग ने बताया कि इसमे सभी औषधीय पौधे लगाए गए है । अभी करीब 37  प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए है । अभी करीब 15 से ज्यादा और पौधे लगाए जाएंगे ।

इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद बाजोर , गजानंद सीनियर सेकेंन्ड्री स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव, व्यवस्थापक संजु सैनी, गगन शर्मा ( महावन ) जुगल शर्मा , रघुवीर प्रसाद शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit