जैसलमेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : पटवारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पिता के खेत की तरमीन और रिकॉर्ड इंद्राज के बदले मांगी रिश्वत

फोटो  : फाइल फोटो 

जैसलमेर , 03 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जैसलमेर में एसीबी ने नाचना उपनिवेशन विभाग के पटवार हल्का अजासर के पटवारी लखवीर यादव और उसके निजी दलाल जेटूसिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पटवारी के सरकारी आवास पर सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है।

एसीबी के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी जैसलमेर चौकी में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, परिवादी के पिता के खेत की पुनः तरमीन कर राजस्व रिकॉर्ड में इंद्राज करने और पैमाइश की मौका रिपोर्ट तैयार करने के बदले पटवारी लखवीर यादव अपने निजी दलाल जेटूसिंह के जरिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत नहीं देने पर वह लंबे समय से परिवादी को परेशान कर रहा था।

शिकायत का एसीबी ने सत्यापन कराया। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक पुलिस, एसीबी जोधपुर के सुपरविजन में जैसलमेर चौकी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतचन्द की टीम ने दबिश देकर पटवारी लखवीर यादव और उसके निजी दलाल जेटूसिंह को पकड़ लिया। टीम ने दलाल जेटूसिंह के कब्जे से मौके पर ही रिश्वत के पूरे 50 हजार रुपए बरामद कर लिए।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी टीम पटवारी लखवीर यादव को साथ लेकर उसके सरकारी आवास पहुंची। फिलहाल पटवारी के सरकारी आवास सर्च ऑपरेशन जारी है । इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit