नीमकाथाना में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा : अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, महिलाएं बोली- साहब कहां जाए

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 03 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सिरोही नदी बायपास के पास स्थित कालाखेत के पास स्थित धोली डूंगरी में खनन गतिविधियों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फुट पड़ा। शुक्रवार को महिलाओ सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।  

अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर ग्रामीणों ने जमकर कथित खनन माफिया के जमकर नारेबाजी कर ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की । ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की ।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हे डराया धमकाया जा रहा है । यहां तक की बालाजी महाराज के मंदिर को भी खंडित करने की धमकी देने का आरोप लगाया । 

महिलाओं ने कहा कि पहाड़ी पर उनका तीस साल से भी पुराना मंदिर है।  जिसे भी माफिया उखाड़कर फेंकने की बात कह रहा है । उन्होंने कहा कि भगवान तो सबका होता है ।  

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit