तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट का हेडक्वार्टर पर कब्जा : दफ्तर के ताले बदले, नए पोस्टर लगाए, नए पोस्टर्स में ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं

फोटो  : फाइल फोटो 

कोलकाता , 03 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को ऋतब्रत बनर्जी की लीडरशिप में टीएमसी के बागी गुट ने कोलकाता स्थित पार्टी के मुख्यालय पर ही कब्जा कर लिया ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में गुट ने दफ्तर के ताले बदल दिए और नए पोस्टर लगाए। नए पोस्टर्स में ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर पर कब्जा करने वाले गुट में फिरहाद हाकिम, संदीपन साहा, जावेद खान और पार्टी कोषाध्यक्ष अकरुज्जमां समेत कई नेता शामिल थे इनमें से कई लोग विधायक है

ये लोग पार्टी के मुख्यालय में घुसे और दरवाजों पर अपने ताले लगा दिए इसके अलावा पोस्टरों को भी बदल डाला और दफ्तर के अंदर अपने गुट की एक मीटिंग भी की

एक दिन पहले गुरुवार को उनके गुट ने चुनाव आयोग में पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर दावा पेश किया था।

बता दे कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद 3 जून को TMC के 80 में से 58 विधायक ममता बनर्जी के नेतृत्व से अलग हो गए थे। 22 जून को हुई प्रतिनिधि बैठक में नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit