फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 04 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 12 जून को लापता हुए पांच वर्षीय मासूम बच्चे का 22 दिन से लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इससे बच्चे के परिजनों व ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।
राजपूत सभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर सर्च अभियान में एक्सपर्ट लगाने की मांग उठाई। इधर, झुंझुनूं के ककराना में भावेश सिंह की सलामती के लिए परिजनों व ग्रामीणों ने लक्ष्मणजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना की।
ग्रामीणों ने कहा कि उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को तीन जुलाई तक का वक्त दिया गया था। लेकिन भावेश सिंह के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ककराना के लक्ष्मणजी महाराज मंदिर में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 6 जुलाई को नीमकाथाना में बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि भावेश सिंह का पता नहीं लगने तक आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में मीन सेना प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मीणा (किशोरपुरा), प्रभातीलाल सैनी, शीशराम खटाना, दुर्गा सिंह शेखावत, कुलदीप स्वामी, सागरमल खटाना, सुमेर कोली, महेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर सिंह शेखावत, पवन टेलर, पूरणमल गोरा, सुबोध कुमार सैनी, नाथू सिंह शेखावत, दिनेश योगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment