फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 04 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
क्षेत्र के अग्रणी एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खादरा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के बल पर सफलता की ऊँचाइयाँ प्राप्त की जा सकती हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार उपलब्धियाँ हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संस्थान निदेशक शास्त्री माडू राम सैनी ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र इन्द्राज सैनी का राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में Community Health Officer (CHO) पद पर अंतिम रूप से चयन हुआ है। वहीं विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा मधु सैनी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 में अंतिम चयन प्राप्त कर अपनी मेहनत का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इसी क्रम में विद्यालय की होनहार छात्रा आयशा वर्मा ने देवनारायण आवासीय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में चयन प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रमाणित किया है। साथ ही दक्ष ने नवोदय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा है।
सैनी ने बताया कि विद्यालय के एक और प्रतिभाशाली छात्र कुन्दन सैनी (पुत्र श्री सरदार मल सैनी) ने देश की प्रतिष्ठित AIIMS NORCET-10 परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1904 प्राप्त कर विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनकी कठिन मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के उच्चस्तरीय मार्गदर्शन का श्रेष्ठ परिणाम है।
निदेशक शास्त्री माडू राम सैनी ने कहा कि इन उपलब्धियों ने यह प्रमाणित कर दिया है कि बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खादरा केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को निखारने और सपनों को साकार करने का एक मजबूत मंच है। विद्यालय का पिछले वर्षों से लगातार 100% परीक्षा परिणाम रहा है, जहाँ हर दूसरा विद्यार्थी 80% से अधिक अंक तथा हर आठवाँ विद्यार्थी 90% से अधिक अंक प्राप्त करता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की पहचान केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहाँ विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन, नैतिक शिक्षा और जीवन मूल्यों के साथ शिक्षित किया जाता है, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment