हिस्ट्रीशीटर पति-पत्नी की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था; अतिक्रमण से पड़ोसी थे परेशान, जाब्ता रहा मौजूद

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर पुलिस और जयपुर विकास प्राधिकरण ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सांगानेर इलाके में एक नामी हिस्ट्रीशीटर दंपती की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। दस्ते ने सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर किए गए इस अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर मैसेज दिया गया कि अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान सांगानेर थाना पुलिस सहित अतिरिक्त जाब्ता तैनात रखा।

डीसीपी (ईस्ट) रंजिता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नर की ओर से क्रिमिनर्ल्स, माफियाओं और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। पुलिस और जेडीए की ओर से बनाई संयुक्त टीम ने सांगानेर इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम ने आदतन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर दंपति श्यारोज सांसी और गुड्‌डी सांसी निवासी कृष्णा विहार सांगानेर को चिहिृत किया। हिस्ट्रीशीटर दंपति ने सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर बनाए पक्के-कच्चे निर्माण (अतिक्रमण) किया हुआ था। आम रास्ते पर कब्जा करते हुए रास्ते को ब्लॉक कर दिया था, जिससे गली में रहने वाले निवासी काफी परेशान हो रहे थे।

पुलिस बल की मौजूदगी में जेडीए की टीम ने मौके से श्योराज सांसी के अवैध निर्माण को ढहाने की कार्रवाई की। शनिवार दोपहर बुलडोजर की मदद से सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को पूरी तरह तोड़कर हटाया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit