25 जुलाई को देवशयनी एकादशी : देवशयनी एकादशी से शुरू होगा 119 दिनों का चातुर्मास, चातुर्मास में मंदिरों में सेवा संभालेंगे भगवान शिव

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

इस बार 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं।

पंडित सांवरमल शर्मा ने बताया कि देवशयनी एकादशी के साथ ही 119 दिनों के चातुर्मास की शुरुआत होगी 119 दिन तक विवाह, गृह प्रवेश सहित मांगलिक कार्य बंद रहेंगे 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जागेंगे श्रीहरि,

उन्होंने बताया कि श्रीहरि की योगनिद्रा के दौरान मंदिरों मे सेवा भगवान शिव संभालेंगे चातुर्मास का महिना तप, ध्यान, और साधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दौरान साधना और पूजा - अर्चना का विशेष महत्व रहेगा

उन्होंने बताया कि श्रीहरि अब 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जागेंगे देवउठनी एकादशी पर देवताओं के जागने के बाद ही शहनाियां बजना शुरू हो जाएंगी

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit