फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए पांच वर्षीय भावेश सिंह तलाश मे आज 24वें दिन सर्च अभियान जारी है। लगातार सर्च के बाद भी पुलिस टीमों को कोई सुराग नहीं मिला।
नीमकाथाना सर्किल के 9 पुलिस थानों की टीमें दुर्गम पहाड़ी व जंगल में बच्चे की तलाश कर रही हैं। अब तक पुलिस ने जंगल व पहाड़ों में दो किमी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान पूरा किया है। मामले में आईजी राहुल प्रकाश ने निमोद का दौरा किया। उन्होंने सर्च अभियान का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। पुलिस चरवाहों व जंगल के विशेषज्ञों की मदद से तलाशी अभियान में तेजी ला रही है।
पुलिस को पहली बार दुर्गम इलाके में सर्च अभियान - करने की चुनौती मिली है। अनुभव की कमी के कारण पुलिस जवानों को खासी चुनौतियां आ रही हैं।यही कारण है कि आईटीबीपी व पहाड़ों में खोज अभियान से जुड़े विशेषज्ञों की मदद लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जवान बीमार :-
अभियान से जुड़े कई जवान बीमार हो गए हैं। उनकी जगह नए जवानों को लगाया गया है। फिलहाल रोजाना 15-20 लोगों की टीम पहाड़ी व जंगल में सघन तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों ने गूगल मैप के जरिए पूरे इलाके को अलग-अलग हिस्सों में बांटा है। रोजाना पुलिस टीमों को एक-एक हिस्से में सर्च का लक्ष्य दिया जाता है। ताकि जंगल व पहाड़ का कोई हिस्सा छूटे नहीं। जांच का दायरा बढ़ने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है।
सदर थानाधिकारी राजेश कुमार डूडी ने बताया कि रोजाना पुलिस जवान हौसले के साथ बच्चे की तलाश शुरू करते हैं। देर शाम 8 बजे तक सघन तलाशी के बाद लौटते हैं। उन्हें उम्मीद है कि बच्चे की तलाश जल्द पूरी होगी। पुलिस की अलग-अलग टीमें सभी एंगल पर काम कर रही हैं।
कल नीमकाथाना मे प्रदर्शन :-
झुंझुनूं के ककरना में ग्रामीणों ने बैठक में सर्वसम्मति से 6 जुलाई को नीमकाथाना में प्रदर्शन का फैसला किया। इसको लेकर ग्रामीण तैयारियां कर रहे हैं। समाजसेवी सुरेश मीणा ने जानकारी दी कि गत 25 जून को हुए आंदोलन के दौरान समझौता वार्ता में यह स्पष्ट कहा गया था कि यदि सात दिन में बालक को नहीं खोजा गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस के सभी तंत्र विफल होने के बाद अब ग्रामीण भगवान की शरण में आए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि रविवार शाम तक भावेश का सुराग नहीं मिला, तो सोमवार (6 जुलाई) को परिजन और ग्रामीण नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment