फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 05 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
लेट आए मानसून ने आधे राजस्थान को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने रविवार को झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर पूरे राजस्थान में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से पूर्वी राजस्थान में मॉनसून सक्रिय है। ज़्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश हुई है। आगे की बात करें तो, पूर्वी राजस्थान में मॉनसून के अगले 3-4 दिनों तक सक्रिय रहने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि अजमेर, उदयपुर और कोटा डिवीज़न के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 5-6 जुलाई को जयपुर और आस-पास के ज़िलों में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
यहां इतनी बारिश :-
पिछले 24 घंटों में सीकर के पलसाना में 33MM, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 28MM, उदयपुर के पास सलूंबर में 18MM, झालड़ा में 11MM, प्रतापगढ़ के दलोत में 16MM बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा झुंझुनूं के नवलगढ़ में 12MM, झालावाड़ के झालरापाटन में 28MM, हनुमानगढ़ के भादरा में 16MM और उदयपुर शहर में 11MM बारिश दर्ज की गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment