फोटो : फाइल फोटो
भीलवाड़ा, 05 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भीलवाड़ा मे रविवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालंकि ड्राइवर ने आग की लपटे देख तुरंत कार का फाटक खोलकर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना भीलवाड़ा-उदयपुर नेशनल हाईवे 758 पर कारोई थाना इलाके की है।
भीलवाड़ा की ओर से आ रही कार जैसे ही विनायक विद्यापीठ के पास पहुंची, उसी दौरान अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं।
ड्राइवर ने छलांग लगाई :-
इंजन में आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत कार का फाटक खोला और गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही देर में कार ने पूरी तरह आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए गाड़ियों का जाम भी लग गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment