फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 05 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
आखिर कार लंबे इंतजार के बाद नीमकाथाना शहर के छावनी क्षेत्र में 100 बेड का तीन मंजिला मातृ एवं शिशु अस्पताल सोमवार यानि कल से शुरू होने जा रहा है। अस्पताल के विधिवत लोकार्पण के साथ ही मातृ एवं शिशु सेवाओं का संचालन प्रारंभ होने की पूरी संभावना है ।
जिला अस्पताल के पीएमओ कमल सिंह शेखावत के नेतृत्व मे पूरी टीम रविवार को पूरी तैयारियों मे जुटी हुई है। हालंकि अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति के नामों पर सस्पेंस बना हुआ है ।
रविवार को हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज ऐप की टीम अस्पताल पहुंची । जहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली । जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एमसीएच भवन मे अत्याधुनिक ऑपेरेशन थियेटर, लेबर रूम, गायनिक, पीएनसी वार्ड, बच्चों का वार्ड तथा इमरजेंसी सुविधा उपलबंध होगी ।
ओपीडी के लिए 3 तथा इमरजेंसी के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन काउन्टर बनाए गए है। साथ ही डीडीसी में 2 काउन्टर भी संचालित होंगे । सभी वार्डों मे प्रत्येक बेड पर बेड साइड कर्टेन लगाए जा रहे है तथा परिसर मे ग्रास लोन और फेसिनग का कार्य भी अंतिम चरण मे है ।
जानकारी के अनुसार, भवन का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था । 27 जनवरी 2022 को तत्कालीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने शिलान्यास किया था । उस समय से लगातार निर्माण कार्य तेज गती से चला। नीमकाथाना में मातृ और शिशु चिकित्सालय खुलने से क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
जिला अस्पताल के पीएमओ कमल सिंह शेखावत ने बताया कि एमसीएच भवन का 6 जुलाई को होने वाले लोकार्पण की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ कार्य शेष है , उनको भी पूरा कर लिया जाएगा । 28 अतिरिक्त नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों की स्वीकृति मिलने से मरीजों को पहले की तुलना मे अधिक बेहतर और गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलबंध होगी ।
सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर और नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों की कार्यक्रम मे भागीदारी की अपील की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment