फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 06 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मौसम विभाग का राजस्थान के 4 जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सबसे ज्यादा एक्टिविटी उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में नजर आ रही है।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में अगले 4-5 दिनों तक मानसून इसी तरह सक्रिय रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 5-6 दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment