फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 06 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर के छावनी क्षेत्र मे बने 100 बेड के अत्याधुनिक राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल का लोकार्पण किया गया। लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में नीमकाथाना विधायक विशिष्ठ अतिथि के रूप मे सुरेश मोदी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से नीमकाथाना सहित आसपास के कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की गई है तथा पूरा भवन वातानुकूलित (एयर कंडीशंड) है। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, नवजात एवं बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक मशीनें तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं बच्चों को उच्चस्तरीय उपचार मिल सकेगा और गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता भी कम होगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment