वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में भीषण हादसा : बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवती गंभीर हालत में जयपुर रेफर, बस पकड़ने के जा रहे थे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 06 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के कुल्हाड़ा गांव के पास सोमवार को बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं महिला की बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। बेटी को जयपुर रेफर किया गया है।

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि श्रीमाधोपुर के अजमेरी निवासी मृतका महिला भगवती देवी (65) अपनी बेटी संतरा के साथ गणेश्वर में अपने पीहर आई हुई थी। सोमवार को वे बेटी के साथ नीमकाथाना जा रही थी। गणेश्वर निवासी सुरेंद्र कुमावत (27) के साथ अपनी बाइक से नीमकाथाना आ रहे थे। बाइक पर अजमेरी निवासी 65 वर्षीय भगवती देवी कुमावत और उनकी बेटी संतरा देवी भी सवार थीं।

बताया जा रहा है कि भगवती देवी अपनी बेटी संतरा के पीहर गणेश्वर आई हुई थीं। सोमवार को वे बेटी के साथ नीमकाथाना जाने के लिए निकली थी। जब वे बस स्टैंड पर पहुंची तो बस पहले ही निकल चुकी थी।

बस स्टैंड पर ही गणेश्वर निवासी सुरेंद्र कुमावत की बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। महिला ने सुरेंद्र को बस निकलने के बारे में बताया और बस तक पहुंचाने की बात कहीं। जिसके बाद सुरेंद्र ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठाया और बस के पीछे निकल गया। गणेश्वर से 3 किलोमीटर दूर कुल्हाड़ा गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में सुरेंद्र कुमावत और भगवती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। संतरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। क्षतिग्रस्त बाइक और बोलेरो को जब्त कर थाने भिजवाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit