फोटो : फाइल फोटो
पाली, 06 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के सोजत क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। क्षेत्र मे 11वीं कक्षा की एक छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को जूतों की माला पहनाई और उसके मुंह पर कालिख (स्याही) पोत दी।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।
परिजनों के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने पहले पढ़ाई कराने के बहाने छात्रा से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद वह छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान करने लगा। परिजनों ने शिक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले शिक्षक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया था। वहां उसने छात्रा के बाल काट दिए और उन्हें अपने पास रख लिया।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा:-
शिक्षक की हरकतों से डरी-सहमी छात्रा ने आखिरकार अपनी आपबीती अपने परिवार वालों को बताई वैसे ही यह बात गांव में फैली, ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर शिक्षक को पकड़ लिया। उन्होंने शिक्षक को जूतों की माला पहनाई, उसका मुंह काला किया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है और उसका मुख्यालय पाली से बदलकर जालोर जिला कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment