फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 06 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार को दो युवक डीएसपी ऑफिस के सामने बनी टंकी पर चढ़ गए। दोनों युवकों ने नरसिंहपुरी उपस्वास्थ्य केंद्र को कर्णपुरा की मुख्य सड़क पर पूर्व में आवंटित 600 वर्गमीटर भूमि पर ही करवाने की मांग की।
उपस्वास्थ्य केंद्र के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवी लाल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह और ईओ रणजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने टंकी पर चढ़े युवकों से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की समझाइश की। लेकिन दोनो अपनी मांगों पर अड़े हुए है ।
सूचना पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी भी मौके पर पहुंचे । विधायक मोदी ने अधिकारियों से मामले की जानकारी ली । लेकिन 8 बजे तक मामले मे कोई सहमति नहीं बन पाई ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment