फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 07 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में आज 7 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वही जैसलमेर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के दक्षिण-पश्चिम से होकर गुजरने के कारण राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम आगे बढ़कर दक्षिण-पूर्वी झारखंड तक आ गया है और लगातार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ इस डिप्रेशन से होकर उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होकर राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम तक गुजर रही है। इसके चलते राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग के एरिया में 9 जुलाई तक भारी से अतिभारी बारिश देखने को मिल सकती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment