फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 07 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच सदस्यों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह 8:46 बजे हुआ। तेज रफ्तार ट्रॉले अजमेर की ओर जा रहा था। इस दौरान बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए वहां खड़े 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस खौफनाक टक्कर की वजह से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 3 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
घटना की सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को नाले से निकाला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया।
परिवार जेतपुरा का :-
पुलिस के अनुसार परिवार मूल रूप से जेतपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में गांधी पथ क्षेत्र में रह रहा था। परिवार मजदूरी के साथ चौराहों पर खिलौने, गुब्बारे, झाडू और अन्य छोटे.मोटे सामान बेचकर अपना जीवनयापन करता था। मंगलवार सुबह भी परिवार रोजी.रोटी की तलाश में अजमेर रोड पर पैदल जा रहा था, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार कैलाशी के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें से तीन की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment