फोटो : फाइल फोटो
चूरू, 07 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
चूरू डीटीओ ऑफिस में शराब के नशे में एक युवक ने जमकर हंगामा किया । सदर थाना पुलिस ने हंगामा करने और और एक व्यक्ति को धमकाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर पुलिस को सूचना मिली कि डीटीओ कार्यालय में एक युवक, एक युवक के साथ विवाद कर रहा है। युवक जोर-जोर से चिल्लाते हुए अन्य युवक को धमकियां दे रहा था। हंगामा इतना तेज था कि कार्यालय के कर्मचारी भी मौके पर एकत्र हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और मारपीट पर उतारू रहा। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मुस्किल से उसे काबू कर पूछताछ की। उसने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ जितु (29) निवासी ढाणा, तारानगर बताया।
पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई, जिसमें युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई ।
मामले मे पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता तो वह कोई संज्ञेय अपराध कर सकता था। इसलिए उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment