फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी, 08 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्र बुधवार को खेतड़ीनगर स्थित केसीसी प्रोजेक्ट इकाई पहुंचे। केसीसी प्रोजेक्ट इकाई दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन, सुरक्षा और कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान कॉपर क्लब में केसीसी इकाई प्रमुख पीडी बोहरा और खनन निदेशक जीडी गुप्ता ने साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सीएमडी का स्वागत किया। इसके बाद अनुपम मिश्र ने केसीसी प्लांट और माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमडी ने प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्पादन, सुरक्षा और कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से उन कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त नीति बनाने के निर्देश दिए, जो सेवानिवृत्ति के बाद भी लंबे समय से कंपनी के साथ कार्यरत हैं।
अनुपम मिश्र ने बताया कि उत्पादन में वृद्धि के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट एशिया के सबसे बड़े तांबा परियोजनाओं में शामिल है और देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। तांबा उत्पादन बढ़ने से देश के विकास को भी गति मिलेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment