वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में चलती ऑडी कार में लगी आग : हादसे मे तीन लोग झुलसे, कार जलकर हुई राख; कार सवार दिल्ली से बाघोली जा रहे थे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 08 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में चलती ओडी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। नयाबास रोड पर हुए इस हादसे में कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, हालांकि दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी इरफान सहित तीन लोग कार से दिल्ली से बगोली जा रहे थे। इसी दौरान नयाबास रोड पर अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार सवारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर चालक सुमेर सिंह तथा फायरमैन हरदयाल और राजेश ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।आग लगने की सूचना से मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस आग लगने केवास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय पर राहत एवं बचाव कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit