फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में 12 जून को निमोद पहाड़ी स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय भावेश का 26 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा लगा है। बुधवार को भावेश वापस लाओ संघर्ष कमेंटी के प्रमुख लोगों ने जयपुर रेंज आईजीपी डॉ राहुल प्रकाश से मुलाकात कर भावेश को जल्द से जल्द खोज निकालने की मांग उठाई।
इस दौरान लगभग 35 मिनट की वार्ता में संघर्ष कमेंटी ने कई तथ्यों पर बात रखी। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह तंवर, युवा नेता रवींद्र सिंह पोंख, आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा,कर्नल प्रताप सिंह शेखावत, गब्बर सिंह दुर्गा सिंह, ककराना, महेंद्र सिंह शेखावत सहित कई वरिष्ठ लोगों ने पुलिस महानिरीक्षक से निमोद की पहाड़ियों में स्पेशल सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ के जवान लगाने की मांग की ।
कमेंटी के लोगों ने विशेष संसाधन लगाने की मांग की । कमेटी के लोगों की मांग पर आईजीपी डॉ राहुल प्रकाश ने बच्चे के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीकर पुलिस अधीक्षक को इस दिशा में अब और तत्परता दिखाने के निर्देश जारी किए ।
बता दे कि भावेश झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के ककराना गांव का बेटा है और नीमकाथाना के निमोद गांव का भांजा है। वो अपनी माँ के साथ ननिहाल आया था। बच्चा 12 जून को अपनी मां के साथ निमोद पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर के दर्शन करने गया था, तभी वह लापता हो गया।
पिछले 26 दिन से 9 थानों की पुलिस भावेश को खोजने के लिए सुबह से सायं तक प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। लगातार भावेश को खोजने के लिए आंदोलन चल रहे हैं।आम जन में इस घटना को लेकर भय और गुस्सा है। वही पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment