राजस्थान में आज भी बारिश का यलो - ऑरेंज अलर्ट : राजस्थान मे आज और कल तेज बारिश की संभावना, 11 जुलाई से मानसून कमजोर होने के संकेत

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 09 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर प्रदेश के 29 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत दिए हैं।

आज यहां यलो अलर्ट:-

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, पाली, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, करौली, कोटा, अलवर, दौसा सहित जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit