फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 09 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनू में एक कलियुगी बेटे की घिनौनी वारदात सामने आई है । नवलगढ़ मे बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने खुद अपनी बहन और जीजा को फोन कर कहा कि मैंने मां को मार डाला है।
इसके बाद मौके पर पहुंचे बेटी-दामाद और भतीजों ने लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नवलगढ़ थाना इलाके की कृषि उपज मंडी के सामने की है।
पुलिस ने दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को घर से ही डिटेन कर लिया है। आरोपी राजवीर पीडबल्यूडी (PWD) विभाग में यूडीसी (UDC) के पद पर तैनात है ।वही मृतका की पहचान 59 साल की प्रभाती देवी के रूप में हुई है।
चाकू से ताबड़तोड़ वार:-
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी राजवीर का अपनी मां प्रभाती देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर राजवीर ने रसोई से चाकू उठाया और मां पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी और तड़पने लगी।
बहन को किया फोन :-
मां को लहूलुहान करने के बाद आरोपी राजवीर ने अपनी दूसरे नंबर की बहन और जीजा शिवकुमार को फोन लगाया। उसने वारदात की जानकारी दी। फोन सुनते ही बहन-जीजा के होश उड़ गए। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभाती देवी को नवलगढ़ के जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment