चूरू में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर : हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

चूरू, 09 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

चूरू में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रतननगर थाना क्षेत्र में ढाढरिया चारणान गांव के पास गुरुवार दोपहर को हुआ

पुलिस के अनुसार, राधेश्याम अपनी सास को चूरू के डीबी अस्पताल दिखाकर बाइक से वापस गांव लौट रहा था, तभी ढाढरिया चारणान गांव के पास हादसा हो गया। मृतक की पहचान सारसर सरदारशहर निवासी राधेश्याम सुथार (41) के रूप में हुई है।

दूसरी बाइक पर सवार कल्याणपुरा बीदावतान निवासी नारायण सिंह (20) घायल हो गया। उसे मौके पर मौजूद सांवरमल और विक्रम ने अपनी गाड़ी से तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। घायल नारायण सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसकी सिटी स्कैन सहित अन्य जांचें कराई गईं।

सूचना मिलने पर रतननगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक राधेश्याम के शव को एंबुलेंस के माध्यम से रतननगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस जांच मे जुटी हुई है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit