फोटो : फाइल फोटो
कोलकाता, 09 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कोलकाता में गुरुवार को TMC से इस्तीफा देने वाले नेता भाजपा में शामिल गए गए । पूर्व TMC राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बड़ाइक और सुखेंदु शेखर रॉय बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए ।
भाजपा में शामिल होने पर पूर्व TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि ये नई सरकार अपने घोषणापत्र के एक-एक एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है। इसे लेकर हम खुश हैं। आगे और भी काम होंगे और इसलिए हमारे मन में बहुत आशा और खुशी भी है।
सुष्मिता देव ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो काम उन राज्यों और देश में हुआ है, जहां डबल इंजन की सरकार है, कोई कुछ भी कहे, हम उसे अस्वीकार नहीं कर सकते। मैं पश्चिम बंगाल की जनता से कहना चाहती हूं कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी को केवल दो साल का समय दीजिए। आप देखेंगे कि जिस तरह असम और त्रिपुरा का चेहरा बदल गया है, उसी तरह पश्चिम बंगाल का चेहरा बदल जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि महुआ मोइत्रा खुद ही कह रही हैं कि TMC का शुद्धिकरण हो रहा है यानी वे खुद ही कह रही हैं कि TMC अशुद्ध पार्टी है। कुणाल घोष कह रहे हैं कि ये 'रेपिस्ट की पार्टी है', ऐसे लोगों को टिकट किसने दिया ये तो केवल कुणाल घोष ही बता सकते हैं।
जनता सब देख रही :-
TMC नेता कुणाल घोष ने सुखेंदु शेखर रॉय के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि सब लोग जानते हैं कि सुखेंदु शेखर रॉय एक वरिष्ठ नेता हैं जो 2011 से पहले न कभी विधायक रहे और न कभी सांसद बने। ममता बनर्जी ने उनका सम्मान करते हुए उन्हें राज्यसभा में भेजा था। एक पार्टी, कुछ समय के लिए विपक्ष में क्या चली गई, अब कई नेता पार्टी में कमियां निकाल रहे हैं। जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री थीं, तब किसी ने पार्टी नहीं छोड़ी लेकिन अब वे ऐसा कर रहे हैं? जनता सब देख रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment