रिश्वत लेते दो पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार : बाजार में बुलाकर ले रहे थे घूस, एसीबी ने पकड़ा, जमीन की माप और निशानदेही की एवज में मांगी थी घूस

फोटो  : फाइल फोटो 

भरतपुर, 10 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

 

भरतपुर एसीबी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-प्रबंधन विभाग के दो पटवारियों को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों पटवारी कृषि भूमि की पैमाइश और निशानदेही के बदले 50 हजार की रिश्वत मांग रहे थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी को एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी कृषि भूमि की पूर्व में हुई नाप की निशानदेही कराने के बदले दो पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया । सत्यापन में 30 हजार रुपए में सौदा होना तय हुआ। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई।

बाजार में पैसे लेने के लिए बुलाया:-

आज दोनों पटवारी प्रदीप सिंह और दिगंबर सिंह ने परिवादी को रिश्वत देने के लिए शहर के चौबुर्जा चौराहे पर बुलाया। जैसे ही परिवादी ने तय राशि दोनों पटवारियों को सौंपी, पहले से तैनात एसीबी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहां से दोनों पटवारियों को एसीबी कार्यालय लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit