फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान में 10 जुलाई को बड़े स्तर पर तबादला सूचियां जारी हुई । जिनमें कई विधायकों के नाम तो कही मृत कार्मिकों के भी तदादले कर दिए गए । इसको लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेर है ।
ऐसा ही मामला नीमकाथाना में सामने आया है । नीमकाथाना की एसएनकेपी कॉलेज के भूगोल विभाग के रिटायर प्रोफेसर रामचंद्र यादव का नाम कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की हाल ही में जारी तबादला सूची में नाम आया है। प्रोफेसर एक साल पहले ही रिटायर हो चुके हैं, बावजूद इसके 10 जुलाई 2026 को जारी ट्रांसफर सूची में उनका तबादला राजकीय बीबीरानी कॉलेज, अलवर कर दिया गया।
प्रोफेसर रामचंद्र यादव ने बताया कि वे जुलाई 2025 में एसएनकेपी कॉलेज, नीमकाथाना से सेवानिवृत्त हो गए थे। ट्रांसफर सूची में अपना नाम देखकर वे पहले हैरान रह गए। इसके बाद 11 जुलाई को कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय, जयपुर से उन्हें फोन आया।
प्रोफेसर के पास आया कॉल :-
अधिकारियों ने उनके रिटायरमेंट की जानकारी ली। पूरी जानकारी देने पर अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सूची में उनका नाम शामिल होना विभागीय त्रुटि थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment