फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर, 12 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जोधपुर ग्रामीण की कापरड़ा पुलिस ने कोर्ट मैरीज कर लौट रहे कपल पर जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित को डंपर से टक्कर मारकर इसे रोड एक्सीडेंट देने की कोशिश की थी।
पीपाड़ शहर निवासी असलम (30) ने बताया कि उसका भाई अजरूदीन (30) एक युवती (28) से लव मैरिज की थी। वह दोनों 9 जुलाई को जोधपुर कोर्ट में पेशी के बाद घर लौट रहे थे। इस लव मैरिज से नाराज अजरूदीन के 4 दोस्तों ने डांगियावास पुल के पास से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। दोस्तों ने अजरूदीन को रास्ते में रोकने की कोशिश की, उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके और उन्हें धमकियां दी गईं।
असलम ने पर्चा रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि बदमाशों ने होटल के पास सड़क पर एक डंपर आगे लगा दिया था और अजरूदीन की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी की गाड़ी आगे से चकनाचूर हो गई। अजरूदीन और उसकी वाइफ गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जोधपुर एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर ग्रामीण एसपी पी.डी. नित्या के निर्देशन, एएसपी भोपालसिंह लाखावत व डीएसपी बिलाड़ा मनीष देव के सुपरविजन में कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चारों आरोपियों को नामजद कर दबोच लिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment