फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 13 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, हरियालो राजस्थान अभियान, ओबीसी सर्वे, जनगणना-2027 की तैयारियों एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि में निरंतर सुधार लाया जाए। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उद्यान, श्रम, खान, आबकारी तथा आरएसआरडीसी विभागों के 45 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने तथा आगामी समीक्षा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने हरियालो राजस्थान अभियान की समीक्षा के दौरान सभी विभागों को नर्सरियों से पौधे प्राप्त कर अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा पौधों की सुरक्षा एवं नियमित सिंचाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपवन संरक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जिले में 31 लाख 34 हजार 941 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 1 लाख 34 हजार 194 पौधे लगाए जा चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को एंटी-लार्वा गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा शिक्षा विभाग को प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों की प्रार्थना सभा में मच्छरजनित रोगों से बचाव एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर मीणा ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान कुसुम-सी, लाडो प्रोत्साहन योजना तथा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
रसीदपुरा में प्याज प्रसंस्करण :-
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ.राकेश कुमार मीणा ने पंच गौरव कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए रसीदपुरा में प्याज प्रसंस्करण (पोस्ट हार्वेस्ट) यूनिट स्थापित करने तथा कोल्ड स्टोरेज विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा ने बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों, राजकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी मामलों, मानवाधिकार आयोग के प्रकरणों तथा लाइट्स पोर्टल पर लंबित अनुपालना रिपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेजों के शीघ्र अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
उन्होंने कहा कि सहकारिता, आबकारी, वन, पुलिस, श्रम, नगर परिषद, पंचायतीराज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आरएसआरडीसी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास, परिवहन एवं नगर विकास न्यास सहित संबंधित विभाग पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करें।
बैठक में यूआईटी सचिव जेपी गौड़, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शीशराम यादव , सहायक निदेशक (प्रशासनिक सुधार) इंदिरा शर्मा, आयुक्त नगर परिषद शशीकांत शर्मा,अधीशाषी अभियन्ता पीएचईडी राम कुमार चाहिल, एलडीएम नन्द लाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment