फोटो : फाइल फोटो
बांसवाड़ा , 13 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का राजस्थान विधानसभा चुनाव 2028 को बड़ा बयान सामने आया है । उन्होंने कहा कि इन बातों पर ध्यान मत दीजिए, आने वाले सभी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
दरअसल, कुशलगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कई मुद्दों लेकर सचिन पायलट ने बयान दिया। वही आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में सीएम फेस के सवाल पर पायलट ने कहा कि इन बातों पर ध्यान मत दीजिए, कांग्रेस पार्टी आज सिर्फ पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में ही नहीं, बल्कि आने वाले सभी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, चाहे शिवसेना हो, NCP हो या TMC, सांसदों को इधर-उधर करने की राजनीति जनता देख रही है,आप सांसदों को तो इधर-उधर कर सकते हैं, लेकिन जनता जहां खड़ी है, वहीं मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस दौरान सचिन पायलट ने कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा । पायलट ने कहा कि ढाई साल मे ही राजस्थान की सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है ।
उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फैल है । इस सरकार में बहुत से सत्ता के केंद्र हो गए है । इस सरकार से हर वर्ग दुखी है । ना खाद मिल रहा है और ना चुनाव हो रहे है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment