राजस्थान मे फिर बदलेगा मौसम : मौसम विभाग ने 16 जुलाई से बारिश की संभावना जताई, दिन के तापमान में भी हुई बढ़ोतरी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 14  जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में मौसम फिर बदलेगा दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना है यानि मौसम विभाग ने 16 जुलाई को बारिश की संभावना जताई है 16 जुलाई को उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश हो सकती है।

बारिश नहीं होने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है । जिसकी वजह से उमस और गर्मी भी बढ़ी है आसमान में बादलों की आवाजाही जारी लेकिन बिना बरसे ही निकल रहे है

किसानों की बढ़ी चिंता :-

बारिश नहीं होने से किसानों की भी चिंता बढ़ने लगी है किसान भी बादलों की तरफ टकटकी लगाकर बैठे है कई जगह फसल भी सूखने लगी है । अगर जल्दी बारिश नहीं हुई तो किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है

किसान कर रहे जागरण :-

राजस्थान में किसान इन्द्रदेव को मनाने के लिए स्थानीय लोक देवता के यहां रात्रि जागरण और भंडारा कर रहे है । लोगों की ऐसी मान्यता है कि इससे इन्द्रदेव प्रसन्न होते है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit