फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 14 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के दरीबा गांव में स्थित महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल शिक्षकों का तबादला निरस्त करने की मांग की। इस दौरान स्कूल स्टाफ को भी अंदर नहीं जाने दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय से बबिता मील, नरसिंह वर्मा और महेंद्र मीणा का तबादला कर दिया गया है। पहले विद्यालय में 15 शिक्षकों का स्टाफ था, जो अब घटकर 12 रह गया है। विद्यालय में करीब 400 छात्रों का नामांकन है। शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
स्टूडेंट्स का कहना था कि जब तक तबादला आदेश निरस्त नहीं किया जाता, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाधान कराने की मांग की।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment