फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 14 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सीकर जिला मुख्यालय की ओर से आयोजित डीएलएड गाइड ग्रुप शिविर के प्रशिक्षणार्थियों ने नर्सरी का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने पौध तैयार करने की प्रक्रिया एवं पर्यावरण संरक्षण से के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सीओ गाइड आचू मीणा ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को स्काउट गाइड नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, यूनिफॉर्म, कैंप क्राफ्ट, स्काउटिंग फॉर बॉयज सहित स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को बड़ा तालाब स्थित नर्सरी का भ्रमण करवाया गया।
सीओ स्काउट सीकर बसंत कुमार लाटा ने नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों की विधि, पौध तैयार करने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से करीब दो माह पूर्व गड्ढे तैयार कर लेने चाहिए, जिससे पौधों का बेहतर विकास हो सके।
डॉ. रंजना जैन, प्राचार्य शेखावाटी एसटीसी, जयपुर रोड सीकर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में पौध तैयार करने के लिए काली मिट्टी, बालू मिट्टी एवं बकरी की खाद को बराबर अनुपात में मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है तथा इसमें बीज डालकर पौध तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि नर्सरी में तैयार पौधों को उनकी लंबाई के अनुसार निर्धारित सरकारी दर पर विक्रय किया जाता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment