वीडियो न्यूज : नीमकाथाना के मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण : जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश गहलोत ने किया निरीक्षण

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 15  जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में बुधवार को नव संचालित मातृ एवं शिशु अस्पताल का जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश गहलोत ने निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

उन्होंने नीमकाथाना के कपिल जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ कमल सिंह शेखावत से मातृ एवं शिशु अस्पताल भर्ती महिलाओं को दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने अस्पताल में रोगी भार, स्टॉफ की उपस्थिति, मातृ एवं शिशु अस्पताल के एसएनसीयू, ऑपरेशन थियेटर की साफ सफाई, बच्चा वार्ड, महिलाओं का वार्ड, ओपीडी में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

इसके साथ ओपीडी में आई हाई रिस्क महिलाओं का चिन्हिकरण और उपचार की व्यवस्थाएं, वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से वार्ता कर दवाइयों की उपलब्ध, जांच व उनको दी गई सेवाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, समय पर जांच और प्रसव की माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बता दे कि नीमकाथाना शहर में 100 बेड के अत्याधुनिक राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल का लोकार्पण 6 जुलाई को किया गया था । अस्पताल का पूरा भवन एयर कंडीशंड है। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, नवजात एवं बच्चों के उपचार के लिए अत्याधुनिक मशीनें तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit