जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल : 82 पुलिस-निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले थानाधिकारी, मित्तल ने जारी किए आदेश

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 16  जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने 82 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।

इसके अलावा पूर्व में स्थानांतरण आदेशों के तहत कार्यभार ग्रहण करने वाले पांच पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के नियमित पदस्थापन के भी आदेश जारी किए गए हैं।

अपराध शाखा, विशेष अपराध एवं साइबर थाना, सीएसटी, मानव तस्करी विरोधी यूनिट, एसआईयू-सीएडब्ल्यू, पुलिस नियंत्रण कक्ष, रिजर्व पुलिस लाइन और यातायात शाखा में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

इस बड़े फेरबदल के बाद शहर के कई प्रमुख थानों को नए थानाधिकारी मिले हैं। बदलाव के बाद कमिश्नरेट क्षेत्र में नए थानाधिकारी अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit