फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 16 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निमोद गांव की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता 5 वर्षीय मासूम भावेश का 33 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है । लगातार सर्च अभियान के बाद भी बच्चा नहीं मिलने से लोगों मे भी नाराजगी बढ़ने लगी है ।
सर्च अभियान में ग्रामीण, पुलिस के जवान और वन विभाग के कार्मिक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल है । सर्च टीमे सुबह 8 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक बच्चे की तलाश पहाड़ पर स्थित दुर्गम स्थान सहित गुफाओं मे कर रही है ।
प्रतिनिधि मंडल जयपुर रेंज आईजी से भी मिलकर सर्च अभियान में एक्सपर्ट लगाने की मांग उठाई कर चुका है । जिससे सर्च टीम को मदद मिल सके और जल्द से जल्द मासूम बालक को तलाशा जा सके ।
पुलिस को पहली बार दुर्गम इलाके में सर्च अभियान - करने की चुनौती मिली है। अनुभव की कमी के कारण पुलिस जवानों को खासी चुनौतियां आ रही हैं।यही कारण है कि आईटीबीपी व पहाड़ों में खोज अभियान से जुड़े विशेषज्ञों की मदद लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment