सीकर जिला कारागृह का निरीक्षण : जिला एवं सेशन न्यायाधीश रूपा गुप्ता ने संयुक्त बोर्ड ऑफ विजिटर्स के साथ संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 16  जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मॉडल जेल मैन्युअल-2016 के तहत गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा गुरुवार को शिवसिंहपुरा रोड़ पर स्थित जिला कारागृह का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स की अध्यक्ष रूपा गुप्ता के नेतृत्व में हुए निरीक्षण के दौरान कारागृह की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा निरुद्ध बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर कारागृह की कार्यप्रणाली, भोजन, आवास एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बंदियों ने बताया कि जिला कारागृह में सभी बंदियों के साथ समान व्यवहार किया जाता है तथा किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं किया जाता।

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने कारागृह के लंगरखाना (रसोईघर) का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई में कार्यरत बंदियों से बातचीत की गई। बंदियों ने बताया कि कार्य आवंटन एवं कार्य निष्पादन में किसी भी प्रकार का जाति आधारित भेदभाव नहीं किया जाता तथा सभी को समान अवसर एवं सम्मान के साथ कार्य करने का वातावरण उपलब्ध है।

निरीक्षण में जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शालिनी गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) डॉ. राकेश कुमार मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमंत जानू,उप निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रियंका पारीक, जिला कृषि अधिकारी शिवजीराम कटारिया, जिला रोजगार कार्यालय की ओर से प्रतिनिधि गणेश सिंह राघव, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल चौधरी, जिला अभियोजन अधिकारी डॉ. दिलावर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदाराम, जिला रसद सहित कारागृह स्टाफ उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit