फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली, 17 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने Re-NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया और 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए।
NEET UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल करने वाले दो उम्मीदवारों ने संयुक्त रूप से सबसे अधिक स्कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 715 अंक प्राप्त किए हैं।
परिवार में जश्न :-
आर्यन गुप्ता के परिवार ने उनके NEET UG 2026 परीक्षा में 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करने पर जश्न मनाया। सभी को मिठाई बांटी गई ।
परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए। वहीं 1,492 उम्मीदवारों के 650 या उससे ज्यादा अंक हैं। 10,160 उम्मीदवारों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 90,780 उम्मीदवारों ने 500 से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment