आज से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू : पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले - ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया

फोटो  : फाइल फोटो 

जींद , 17  जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  आज 14000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाएं भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे, हाईवे के अनेक परियोजना है, हमारी विरासत से जुड़े परियोजना है, और दो नए मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित है...इससे हरियाणा की  स्वास्थ्य सेवा और सशक्त होगी। इन सभी परियोजना के लिए मैं हरियाणा के सभी भाई-बहनों को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा तो जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी आएगा। मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय  रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम ने कहा कि जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है।

बता दे कि 10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी। 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी और अब 21 वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। आज भारतीय रेल ने भी 21वीं तकनीकी में एक बड़ा स्टेप लिया है आज जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन चली है अभी ये सफल 90 किमी का है लेकिन भविष्य इसका विस्तार होने की बहुत सी संभावनाएं हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit