फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नीट 2026 एग्जाम रिजल्ट में नीमकाथाना की प्रतिभाओं ने कमाल किया है। नीमकाथाना के अनेक बच्चों का नीट 2026 में चयन हुआ है।
नीट में चयनित चार बच्चों का शुक्रवार को शहर में स्थित कॉन्सेप्ट कैरियर इंस्टीट्यूट में माला और साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कॉन्सेप्ट कैरियर इंस्टीट्यूट स्टाफ सहित अभिभावकों में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इंस्टीट्यूट में सभी बच्चों और स्टाफ को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
इंस्टीट्यूट के संचालक रविश कुमार वर्मा ने बताया कि NTA द्वारा नीट रिजल्ट में कॉन्सेप्ट कैरियर इंस्टीट्यूट के चार बच्चों का चयन हुआ है। एक बच्ची का भी काउंसलिंग में अच्छी कॉलेज मिलने की उम्मीद है। वही चार बच्चों को अच्छी रैंक मिली है। कुल 20 बच्चों में से 4 बच्चों का चयन होना अपने आप में बड़ी बात है।
उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट के 3 साल के सफ़र में करीब एक दर्जन बच्चों का चयन हो चुका है। इस अवसर हर्ष का माहौल है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment