वांगचुक को पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई : कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप, पुलिस जबरदस्ती ले गई, दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल शुरू

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई । प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, इसके बावजूद पुलिस उन्हे ले गई ।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा कि सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए। 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर यहां से लेकर गई।

उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि कहां लेकर गए हैं। जैसे ही मुझे खबर मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। ये पुलिस नहीं RSS के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश वापस आया था,  क्या मैं कोई अपराधी हूं? उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे इन लोगों ने सड़कों पर मारा।

पीएम का मांगा इस्तीफा :-

इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करते हैं।

दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज कराया जाए।

DCP नई दिल्ली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है... पुलिस ने बहुत संयम बरता और यह काम सुरक्षित तरीके से किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली कर दें।"

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit