वीडियो न्यूज : नीमकाथाना प्रसूता की मौत का मामला : पूर्व सीएम गहलोत ने की निष्पक्ष जांच की मांग, विधायक मोदी बोले - मामले में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 18 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नीमकाथाना में प्रसूता अंजली सैनी की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निष्पक्ष जांच की मांग की है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की और से इस मामले की जांच बिना दबाव के पूरी तरह से निष्पक्ष हो एवं जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट आए। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, नीमकाथाना की प्रसूता अंजली सैनी के निधन का समाचार बेहद दुखद है।  अंजली सैनी के निधन से उनके परिजन आक्रोशित हैं तथा लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का भी प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। राज्य सरकार से मेरी मांग है कि इस मामले की जांच पूरी तरह से निष्पक्ष हो, किसी प्रकार के दबाव में न हो एवं जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट आए। पीड़िता के परिजनों को न्याय मिलना ही चाहिए।

विधायक ने उठाया मामला  :-
नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने शनिवार को जयपुर के संविधान क्लबआयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रसूता की दुःखद मृत्यु का मामला मीडिया के सामने उठाया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पुरज़ोर मांग की।

मोदी ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। ऐसी दुखद घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इस दौरान राजस्थान विधानसभा मे नेता विपक्ष टीकाराम जुली, शाहपुरा से कॉंग्रेस विधायक मनीष यादव सहित कई नेता मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit