फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 19 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में रविवार को विधायक कार्यालय में कांग्रेस सेवादल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं देशभर में छात्रों के के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई ।
नीमकाथाना जिला अध्यक्ष संयोग भावरिया ने बताया कि देशभर में छात्रों के साथ हो रहे हैं अन्याय एवं केंद्र सरकार के रवैया के खिलाफ सेवादल शांतिपूर्ण ढंग से अहिंसात्मक प्रदर्शन करेगा । नीमकाथाना संगठन जिले से बड़ी संख्या में सेवादल कार्यकर्ता बसों में सवार होकर 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि जल्द ही सेवादल कांग्रेस नीमकाथाना जिले की प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्ष भी नियुक्त करेगा ।
नीमकाथाना में आयोजित बैठक में नीमकाथाना सेवादल संगठन प्रभारी नरेश ट्रेलर, नीमकाथाना महिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशाल चौहान, नीमकाथाना विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र बिजानिया, नीमकाथाना ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष श्रीचंद सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, सेवादल जिला सचिव कृष्ण सैनी, एडवोकेट महेश चौधरी, बलदेव यादव, मदनलाल सैनी, सुभाष सिंघल, राजेश बाजिया, राजेंद्र आर्य, गोपाल सैनी, ईद मोहम्मद कसाई, अजय सैनी, सुरेश खेरवा, पहलाद महारानियां , विरेंद्र स्वामी, राकेश नाटवाडिया, विकास कुमावत समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment