चूरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन : बाल विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर मांगों को लेकर बाल विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

चूरू , 20 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं ने बाल विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर बाल विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन क माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत निष्ठापूर्वक कार्य कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे 18 जुलाई 2026 को जयपुर में जारी सहमति पत्र से पूरी तरह सहमत नहीं हैं

उनका कहना है कि उनकी न्यायोचित मांगों का अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ है। इसलिए, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उनको अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की अनुमति दी जाए।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रशासन से आग्रह किया कि वे उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लें और उनकी आवाज को राज्य सरकार तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई करें।

इस प्रदर्शन के दौरान गायत्री देवी, पूनम शर्मा, भारती शर्मा, मोनू, माया, सुमित्रा, लक्ष्मी गोस्वामी, मंजू, उषा, कमला, आशा शर्मा, विमला जाट, अनिता, संतोष, सरोज, किरण स्वामी, माया सैनी सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रही।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit