फोटो : फाइल फोटो
पाली, 20 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पाली जिले में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने आईजी सत्येन्द्र सिंह से अपनी 6 भैंस ढुँढवाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आईजी को एक ज्ञापन देकर भैंस ढुँढवाने की गुहार लगाई है । युवक जवड़िया गांव निवासी विक्रम पटेल है ।
पीड़ित ने आईजी को दिए ज्ञापन में बताया कि वह शिव नगर, मंडिया रोड (पाली) का निवासी है और जवड़िया गांव के पास उसके फार्म हाउस पर पशुपालन का कार्य करता है। घटना के समय उसकी भैंसें खुले में चर रही थीं, तभी चोर उन्हें चोरी कर ले गए। भैंसों की बाजार कीमत लगभग 6 लाख रुपए है। उसने अपने स्तर पर भी काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। विक्रम ने गांव के ही एक युवक पर संदेह भी जताया है।
डॉग भी चोरी :-
विक्रम पटेल ने आईजी को बताया कि फार्म हाउस की सुरक्षा के लिए उसने दो जर्मन शेफर्ड डॉग पाल रखे थे। करीब डेढ़ महीने पहले चोर दोनों डॉग भी चोरी कर ले गए। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
आईजी सत्येन्द्र सिंह ने पीड़ित की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने और जांच में तेजी लाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी गई भैंसों और डॉग का पता लगाने की मांग की है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment