फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 20 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों ने सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल रिकॉर्ड वैनों का सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश ओर किया गया ।
इस दौरान अधिकारियों ने फील्ड में पहुँचकर वैनों के संचालन, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं का मौके पर सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक स्टॉक का मिलान किया तथा यह सुनिश्चित किया कि वैन में कोई एक्सपायरी दवा उपलब्ध या उपयोग में नहीं है। इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज सुविधा, फ्रिज, इन्वर्टर, अन्य चिकित्सा उपकरण, माइक एवं सायरन की कार्यशीलता की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान पशुपालकों से सीधे संवाद कर यह जानकारी प्राप्त की गई कि कॉल प्राप्त होने के बाद वैन निर्धारित समय पर पहुँची या नहीं, उपचार एवं दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं या नहीं, चिकित्सक द्वारा बीमारी एवं उपचार की पर्याप्त जानकारी दी गई या नहीं तथा वे उपलब्ध सेवाओं से कितने संतुष्ट हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन पर दर्ज कॉल एवं वास्तविक दौरे के रिकॉर्ड का भी मिलान किया गया।
अधिकारियों ने मोबाइल वैन संचालकों एवं चिकित्सा दल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment